
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित सरयू नदी पर बना झूला पल जो कि 110 वर्ष पुराना है वह अब लोगों की आवाजाही के लिए शीघ्र ही खुलेगा। बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा इसे बंद कर दिया गया था और बीते गुरुवार को दिल्ली से तकनीकी टीम यहां पहुंची।
इसके बाद पुल की जांच कर मरम्मत आदि के सुझाव भी टीम द्वारा दिए गए। स्थानीय व्यापारियों को भी जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। अंग्रेजों के समय में बने पुल को 110 वर्ष का समय हो गया है। पुल के गार्डर और दीवार पर बड़ी दरार देखी गई उसके बाद इसे बंद कर दिया गया यह पुल कत्यूर बाजार से दुग बाजार को जोड़ता है। बता दे कि दीवार पर पड़ी दरार लगातार चौड़ी हो रही थी और इसे ध्यान में रखते हुए पुल को बंद करने के दिशा निर्देश दिए गए मगर अब इस पुल को लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा जिससे व्यापारियों समेत अन्य लोगों को भी काफी फायदा होगा।

