
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी टनल हादसे के दौरान सुरंग में 41 मजदूर फंस गए थे जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन से बाहर निकाला गया और इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारी तथा कर्मियों को सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने सुरंग में रेस्क्यू के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दे कि पुलिस लाइन में मासिक बैठक के दौरान यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि सुरंग में हुई घटना में टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस टीम द्वारा काफी बेहतर कार्य किया गया है और ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए भविष्य में सभी को तत्पर रहना चाहिए। रेस्क्यू के दौरान पुलिस की ओर से सभी चुनौतियों को बखूबी निभाया गया पुलिस टीम ने सभी पहलुओं पर काफी अच्छा काम किया है और 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सम्मान पाने वालों में प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पवार, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार, उप निरीक्षक गंभीर तोमर, उप निरीक्षक दिलमोहन बिष्ट, उप निरीक्षक रणवीर सिंह समेत 19 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

