Uttarakhand- पीआरडी के 33 पदों पर भर्ती को हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल हाईकोर्ट से पीआरडी के 33 पदों पर भर्ती को हरी झंडी मिल चुकी है। बता दे कि हाईकोर्ट ने राज्य में चल रही प्रांतीय रक्षक दल की भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देती हुई याचिका को खारिज कर दिया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। बता दें कि 13 अक्टूबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से क्षेत्रीय युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल के 33 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई थी और इस भर्ती प्रक्रिया तथा नियमावली को कोटाबाग नैनीताल निवासी महेश जोशी ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने कहा था कि सभी पदों पर सीधी भर्ती के बजाय प्रमोशन से भर्ती की जाए। इस मामले में कोर्ट का कहना था कि नियमावली एकदम सही है और विधानसभा को पूरा अधिकार है कि इस पर सरकार नियम बना सकती है। यह नियमावली सोच समझकर बनाई गई है इसलिए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

Recent Posts