आज पूरा होगा नगर निकायों का कार्यकाल, कल से तैनात होंगे प्रशासक, जारी हुई अधिसूचना

आज उत्तराखंड की सभी नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया है| शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे| इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है|
बता दें, 1 दिसंबर को नगर निकायों का 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है| प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु के मुताबिक, नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है| बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा|


वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशंसक नहीं होगा| बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायत में 2 दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे|


प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारी को तैनात किया गया है| जिला अधिकारी अपने हिसाब से अपने निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे|
दरअसल अभी नगर निकायों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है| दूसरी ओर एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण किया जा रहा है| इसके बाद ही निकल चुनाव होंगे|