नंदा गौरा योजना के लिए सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब इस स्थिति तक करें आवेदन

उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 से बढ़कर 20 दिसंबर कर दी है| महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के कहा कि इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी वजह से इसके लिए जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बना पाए हैं|
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, राज्य में कई पात्र बालिकाएं जरूरी प्रमाण पत्र न बन पानी से आवेदन नहीं कर पा रही थी| कुछ जनप्रतिनिधियों की ओर से स्थिति से अवगत कराया गया है| अब आवेदन की तिथि बढ़ाएं जाने का निर्णय लिया गया है|

Advertisements


इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है| वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवेदन करने के लिए जिन बालिकाओं के जन्म के बाद आवेदन करने की 6 माह महीने की समय अवधि पूरी हो चुकी है, ऐसी बालिकाओं के अभिभावक 20 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं| वहीं जिन बालिकाओं के जन्म से 6 महीने के भीतर आवेदन की समय अवधि पूरी नहीं हुई है, उन बालिकाओं के अभिभावक ऑनलाइन आवेदन करेंगे| 2023 में इंटर पास बालिकाएं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती है|