Uttarakhand-मैक्स वाहन से टकराने पर लड़की की मौत….. अन्य घायल, वाहन चालक गिरफ्तार….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां रात्रि के समय शादी से लौट रहे दो बच्चों को मैक्स ने टक्कर मार दी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

दरअसल बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग शहर में गुलाबराय में एक वेडिंग पॉइंट से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे यह बच्चे बदरीनाथ हाईवे के किनारे पर खड़े थे इसी दौरान मैक्स वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी इसमें से एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया जबकि रुद्रप्रयाग निवासी 11 वर्ष की आराध्या और 12 वर्ष के कार्तिक को गंभीर रूप से चोट आ गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में उन्हे भर्ती कराया जहां से आराध्या को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में रात्रि को फरार हुए मैक्स वाहन चालक मस्तान सिंह बिष्ट निवासी रुद्रप्रयाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।