
अल्मोड़ा। आज 5 नवंबर को छात्र संघ चुनाव के लिए अल्मोड़ा परिसर पर नामांकन का दिन था| जिसमें सभी संगठनों एवं प्रत्याशियों ने पूरी जोर आजमाइश के साथ पर्चा दाखिल किया|
इसी क्रम में विगत 5 वर्षों से अजेय चल रहे येलो आर्मी छात्र संगठन ने इस बार भी दो पदो कला संकाय प्रतिनिधि एवं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पर निर्विरोध जीत के साथ अजेय आगाज की शुरुआत की है, येलो आर्मी छात्र संगठन के आदित्य गुरुरानी कला संकाय प्रतिनिधि जबकि आशीष युसूफ वाणिज्य संख्या प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए|
इसके अलावा येलो आर्मी छात्र संगठन उपाध्यक्ष पद पर मैदान में है| जिसमें संगठन के प्रत्याशी युवम वोहरा चुनाव लड़ रहे हैं|
निर्विरोध विजय पर yellow army छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है|
