Uttarakhand -: 37 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के नाम तीसरा स्वर्ण पदक, अंकित ने बढ़ाया मान

देहरादून| 37 वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किलोमीटर की रेस में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है| यह आयोजन गोवा में चल रहा है| उन्होंने यह रेस 29 मिनट 51 सेकंड में पूरी की|


बता दें, अंकित मूल रूप से पैठाणी जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी है| उत्तराखंड की झोली में अब तक तीन स्वर्ण पदक आ चुके हैं|


राष्ट्रीय खेलों में 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में पहले सूरज पंवार और पेचक सिलाट में निखिल भारती एक-एक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं| निखिल ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 51-29 अंकों से हराकर राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था, जबकि सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग एक घंटा 27 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता| अब तीसरा स्वर्ण पदक अंकित कुमार ने जीता है|