अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 5 और शाखाएं खुलेंगी

अल्मोड़ा| जल्द ही अल्मोड़ा अर्बन बैंक की पांच और शाखाएं खुलेंगी| पिथौरागढ़ के डीडीहाट, अल्मोड़ा के दन्या, सोमेश्वर, चौखुटिया और यूएसनगर के रुद्रपुर में अल्मोड़ा को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खुलेगी|


बता दें बीते वित्तीय वर्ष में बैंक के शुद्ध लाभ में 82% की बढ़ोतरी हुई है| यह बात बैंक के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक के दौरान प्रबंधन निदेशक और सीईओ पीसी तिवारी ने कही|


उन्होंने कहा कि बैंक की कार्यशील पूंजी में बीते वर्ष की अपेक्षा 248.30 करोड़ रुपये की वृद्धि होकर 3904.14 करोड़ रुपये हुई है| निक्षेप 3208.32 करोड़ रुपये पहुंचा है और इसमें 175.44 करोड़ की वृद्धि हुई है| बीते वित्तीय वर्ष में 233.31 करोड़ की ऋण वसूली की गई| बैंक ने अपने कुल ऋण का 68.74% विभिन्न क्षेत्रों को वितरित कर देश की प्रकृति में योगदान दिया है| बैंक ने बीते वर्ष 5 माह तक 1654.32 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक को विनियोजित किए हैं| साथ ही बैंक के लिए 11.05 करोड़ रुपये अग्रिम आयकर जमा किया है जो बड़ी उपलब्धि है| निक्षय मित्र योजना के तहत जिले के टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें हर महान पोष्टिक आहार किट का वितरण किया जा रहा है|