
उत्तराखंड राज्य में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य में लगातार बरस रहे मानसून सीजन को देखते हुए मंत्री मदन कौशिक ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहे इसके साथ ही राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलो से संभावित खतरे और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उन्होंने अत्याधुनिक तकनीक से निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्लेशियर झीलों की निगरानी और जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्व भर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने पर जोर दिया और कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए ग्लेशियर झीलों में होने वाले बदलावों की वैज्ञानिक निगरानी काफी आवश्यक है। मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और उससे उत्पन्न परिस्थितियों की विस्तृत समीक्षा भी इस दौरान की और कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनजीवन की सुरक्षा है इसलिए सभी विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर कम करें।


