Uttarakhand:- राज्य की बेटी ने बढ़ाया मान….. हैदराबाद में आयोजित मैराथन में जीता रजत पदक

उत्तराखंड राज्य के चमोली की रहने वाली भागीरथी ने पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। हैदराबाद में आयोजित 42 किलोमीटर दौड़ में भागीरथी ने रजत पदक अपने नाम किया है इससे पहले भागीरथी ईरान में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और उन्होंने हैदराबाद में आयोजित मैराथन में भी रजत पदक हासिल किया। भागीरथी उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल के बाण गांव की निवासी है और उनके कोच सुनील शर्मा के अनुसार भागीरथी ने प्रतियोगिता में काफी बेहतर प्रदर्शन किया उन्होंने बताया कि भागीरथी लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ले रही है और इससे पहले वह ईरान में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है तथा भागीरथी देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड का मान बढ़ा रही है, उनकी इस कामयाबी से पूरे राज्य में खुशी की लहर है।

Advertisements

Leave a Reply