बारिश के चलते मसूरी में अस्त- व्यस्त हुआ जन जीवन….. कहर बनकर बरस रहा है मानसून

उत्तराखंड राज्य के मसूरी में बीते शनिवार की रात से लगातार हो रही बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है शहर में तीन जगह पर भूस्खलन से घर खतरे की जद में आ गए हैं पहाड़ दरकने के चलते 14 लोगों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया है। मसूरी- दून मार्ग पर तीन क्षेत्रों में भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है और लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है पर्यटक भी समस्याओं से जूझ रहे हैं वही पानीवाला बैंड के समीप आवासीय भवनों के नीचे पहाड़ दरकने के चलते करीब 14 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आवासीय भवनों के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट भी खतरे की जद में आ गए हैं। मसूरी में मानसून कहर बनकर बरस रहा है इस परिस्थिति से ना सिर्फ स्थानीय बल्कि पर्यटक भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और पर्यटन कारोबार भी इस दौरान काफी प्रभावित हो रहा है।

Advertisements

Leave a Reply