Uttarakhand- दिल्ली- हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा….. चालक की मौत

दिल्ली- हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हड़क सड़क हादसे के दौरान एक ट्रक चालक की मौत हो गई। बता दे कि हाईवे पर नारसन में सड़क किनारे खड़े एक वाहन से ट्रक टकरा गया और हादसे में चालक को जान गंवानी पड़ी। चालक के शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक दिल्ली से हरिद्वार की तरफ आ रहा था और जैसे ही ट्रक नारसन आरटीओ चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर काफी जबरदस्त थी हादसा होते ही मौके पर लोग पहुंच गए और पुलिस को हादसे की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकाला। बता दे कि टक्कर के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और उसमें चालक फंसा हुआ था। दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और चालक के शव को बाहर निकल गया। वहीं पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव की शिनाख्त आशुतोष प्रसाद शुक्ला जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश के रूप में की है। वहीं अगले ट्रक का चालक वाहन भी पास ही खड़ा हुआ था और वह हादसे में बाल- बाल बचा। इस हादसे से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।