
उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से दिल्ली के लिए मध्य रात्रि रेल सेवा शुरू होने जा रही है। बता दे कि इस रेल सेवा को लेकर राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों राज्यसभा सदस्य ने रेल मंत्री से इस संबंध में वार्ता की इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कोटद्वार – दिल्ली के मध्य रात्रि रेल सेवा शुरू किए जाने को लेकर समय सारणी भी शुरू कर दी है।
बता दे कि अभी तक रेल सेवा शुरू होने के समय की जानकारी नहीं है और संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में रेलवे प्रशासन इस सेवा को शुरू कर देगा। कोटद्वार क्षेत्र की जनता लंबे समय से मध्य रात्रि रेल सेवा की मांग कर रही थी और कोटद्वार से दिल्ली के लिए मध्य रात्रि रेल सेवा वर्ष 2016 तक संचालित होती थी। रात में 10:00 बजे कोटद्वार से दिल्ली की बोगियां पैसेंजर ट्रेन पर लगती व नजीबाबाद रेलवे स्टेशन में इन बोगियों को मसूरी एक्सप्रेस से जोड़ दिया जाता था और कोटद्वार – नजीबाबाद रेल ट्रैक पर साल 2016 में पुल के टूटने के बाद यह रेल सेवा बंद कर दी लेकिन आमजन फिर से इसकी मांग कर रहा है और अब जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी।

