Uttarakhand- फर्जी दस्तावेजों पर लोन लेने वाले धारचूला के युवक को जौलीग्रांट से किया गया गिरफ्तार……. मिले कई फर्जी दस्तावेज

उत्तराखंड राज्य में अक्सर ठगी, चोरी और फर्जीवाड़ा के मामले देखने को मिलते हैं। बता दे कि धारचूला के एक युवक को पुलिस ने जौलीग्रांट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज पर विभिन्न बैंकों से लोन पर वाहन समेत अन्य प्रॉपर्टी खरीदने और फिर बेचकर फरार होने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार जौलीग्रांट में शहीद द्वार के समीप चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक बाइक को रोका जिसका नंबर चालान मशीन में फीड किया तो वह फर्जी निकला और जब युवक की तलाशी ली गई तो एक पासपोर्ट, 10 आधार कार्ड ,तीन पैन कार्ड, चार ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड, मार्कशीट, वोटर कार्ड भी बरामद हुए। युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह सभी दस्तावेज फर्जी है और पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि युवक धारचूला में कीड़ाजड़ी बेचता था परंतु यह धंधा कामयाब न होने पर 19 वर्ष की आयु से ही वह गलत दिशा में जाने लगा और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों से लोन व वाहन लेता था। वाहन को कुछ समय चलाने के बाद बेच देता था। अब तक लगभग 10 मोटरसाइकिल, पांच कार के अलावा विभिन्न बैंकों से युवक लाखों रुपए का लोन भी ले चुका है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।