UKSSSC -: युवाओं के लिए खुशखबरी, समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखंड में समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है| जिसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा| आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षा कराएगा|
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएगी| चार भर्तियों के विज्ञापन अक्टूबर माह में जारी किए जाएंगे| एक का नवंबर में जारी होगा|


सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 का विज्ञापन 29 सितंबर 2023 को जारी होगा, इसके लिए परीक्षा की तिथि 26 नवंबर तय की गई है|
स्नातक स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन 6 अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा| इसके लिए परीक्षा की तिथि 31 दिसंबर 2023 ते की गई है|
वहीं इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही भर्ती का विज्ञापन 13 अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा और 21 जनवरी 2024 को परीक्षा तिथि तय की गई है|
स्नातक स्तरीय दूसरी – परीक्षा 6 अक्टूबर 2023 को इसका विज्ञापन जारी होगा और 31 दिसंबर 2023 को परीक्षा तिथि घोषित की गई है|


इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी आबकारी सिपाही भर्ती का विज्ञापन 13 अक्टूबर 2023 को जारी होगा और 3
21 जनवरी 2024 को परीक्षा तिथि तय हुई है|
इंटरमीडिएट स्तरीय पशुधन प्रसार, निरीक्षक, अधिकदर्शन भर्ती का विज्ञापन 20 अक्टूबर 2023 को जारी होगा इसके लिए परीक्षा की तिथि 11 फरवरी 2024 रखी गई है|
व्यायाम पर शिक्षक के पद के लिए 27 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी होगा और 25 फरवरी 2023 को परीक्षा तिथि तय की गई है|
सहायक अध्यापक (एलटी) स्नातक भर्ती का विज्ञापन 6 नवंबर 2023 को जारी होगा और 10 मार्च 2024 को परीक्षा तिथि तय की गई है|