
भारत के सौर मिशन आदित्य L1 ने एक सेल्फी ली है| जिसमें आदित्य एल 1 के कई उपकरण दिखाई दे रहे है|
इसको इसरो ने सोशल मीडिया पर साझा किया है| यह सेल्फी आदित्य एल 1 में लगे कैमरे में कैद हुए है|
आदित्य एल 1 को 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लांच किया गया था| 128 दिन की अंतरिक्ष की यात्रा पूरी करने के बाद आदित्य एल 1 पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा|
आदित्य L1 पर लगी पेलोड सूरज की रोशनी, प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे|
बता दें लैग्रेंजियम पॉइंट पर हेलो ऑर्बिट में स्थापित सैटेलाइट के कई फायदे हैं| यहां से बिना किसी रुकावट के लगातार सूरज पर नजर रखी जा सकती है, सूरज पर होने वाली गतिविधियों और इसके अंतरिक्ष के मौसम पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया जाएगा|

