नैनीताल:- महिला पर्यटक ने बीच सड़क में किया जमकर हंगामा….. वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां महिला पर्यटक ने तल्लीताल डांठ पर जमकर हंगामा किया और बीच सड़क पर महिला टैक्सी चालक से अभद्रता करने लगी। जब बीच बचाव के लिए पुलिस पहुंची तो महिला पर्यटक पुलिस से भी भिड़ गई और जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिकों ने महिला के लिए थाने से महिला पुलिस बुलाई तो दंपति वहां से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी दंपति यहां घूमने के लिए आए थे और उन्होंने टैक्सी बुक कराई तथा शहर में घूमने के लिए निकल पड़े। टैक्सी चालक माल रोड पर पहुंचा ही था कि दंपति आपस में झगड़ने लगे। पहले तो चालक ने समझा कि दोनों पति-पत्नी के बीच सामान्य नोक झोंक हो रही है मगर अंडा मार्केट क्षेत्र में पहुंचने पर पति-पत्नी वहां से बाहर उतर बीच सड़क पर झगड़ने लगे। यह देख वाहन चालक पर्यटकों के बुकिंग के रुपए वापस कर वहां से लौट आया। कुछ समय बाद दंपती तल्लीताल पहुंचे और पुलिस चौकी में शिकायत कर संबंधित टैक्सी चालक को बुलाया।जब चालक ने आपबीती सुनाई तो महिला पर्यटक बीच सड़क पर टैक्सी चालक के साथ अभद्रता करने लगी और जब पुलिस बचाव के लिए पहुंची तो महिला पुलिस से भी भिड़ गई तथा जब थाने से महिला पुलिस बुलाई गई तो तब तक दंपति वहां से फरार हो गए।

Advertisements

Recent Posts