Uttarakhand-अनियमितताओं की शिकायत के चलते नगर निगम में आउटसोर्स पर कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली भार्गव कंपनी को किया गया बाहर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां आउटसोर्स पर कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली भार्गव कंपनी को बाहर कर दिया है। बता दे कि अनियमितताओं की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है और नगर निगम ने कंपनी को बाहर कर दिया है। कंपनी को हटाने के साथ ही कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच भी बैठा दी गई है। साथ ही आरके एसोसिएट कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। नगर निगम की ओर से विभिन्न अनुभागों में आउटसोर्स पर कर्मचारी नियुक्त करने के लिए करीब 3 वर्ष पूर्व भार्गव फैसेलिटीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया गया था मगर कंपनी के कार्यों में गड़बड़ी के चलते अब उसे बाहर कर दिया गया है। कंपनी की ओर से करीब 340 कर्मचारी निगम के विभिन्न अनुभागों में सेवाएं दे रहे थे मगर कंपनी की ओर से गड़बड़ी होने के बाद कंपनी को बाहर कर दिया गया है।

Advertisements

Recent Posts