Uttarakhand- केदारनाथ में बर्फ के तूफान ने अटका दी यात्रियों की सांसे…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में हिमस्खलन के कारण यात्रियों की सांसे अटक गई। बता दे कि सुमेरु पर्वत पर हिमस्खलन हो गया और बर्फ का गुब्बारा देखकर कुछ देर के लिए तीर्थ यात्री घबरा गए। हालांकि किसी को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा और क्षेत्र में बहने वाली सरस्वती तथा मंदाकिनी नदी के जलस्तर में भी किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती है। केदारनाथ में इस वर्ष यह 11वीं घटना है। बता दे कि यह घटना रविवार की है और केदारनाथ मंदिर के ठीक पीछे करीब 6 किलोमीटर दूर सुमेरु पर्वत पर हिमखंड टूट गया इससे बड़ी मात्रा में बर्फ पहाड़ी से टूटकर नीचे गिरी तथा 10 मिनट तक बर्फ का गुब्बारा उठाता रहा। जिला अपना प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार क्षेत्र में यह घटना सामान्य है और यह घटना मौसम परिवर्तन के दौरान अधिक होती है।

Advertisements