![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के भगवानपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी द्वारा सीएमओ और लिपिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। बता दे कि यह मुकदमा कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद दर्ज किया गया है। महिला कर्मचारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था और उसमें उसने बताया कि उसका पति उसे तलाक देना चाहता है और कोर्ट में तलाक को लेकर विवाद चल रहा है।
महिला कर्मचारी के मुताबिक पति के साथ चल रहे विवाद की जानकारी उनके विभाग के तत्कालीन सीएमओ डॉक्टर कुमार खगेंद्र को भी थी और 2021 में वह महिला भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी। इस समय तत्कालीन सीएमओ कुमार खगेंद्र वहां आए उन्होंने कमरे में बात करने के बहाने से उसे बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की तथा संबंध बनाने के लिए दबाव भी डाला और जब उसने इंकार किया तो सीएमओ ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह उसे नौकरी करनी भुला देंगे। इस मामले में जब महिला ने तहरीर दी तो कोई कार्यवाही नहीं हुई और उसके बाद से उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। तब महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया और अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)