
उत्तराखंड राज्य में आज रविवार को दोपहर बाद मौसम बदला जिसके बाद झमाझम बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून समेत राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली और उसके बाद तापमान में गिरावट से ठंड भी बढ़ गई है। अक्टूबर की शुरुआत से ही लगातार बारिश का दौर राज्य में जारी है और आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली तथा बारिश के चलते कई लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया गया था तथा लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और शाम ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। इन दिनों पहाड़ों में भी घास खटाई का सीजन भी चल रहा है जिससे कि बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।





