चंद्रयान के बाद अब इस दिन लांच होगा आदित्य एल -1 मिशन……. इसरो ने करी घोषणा

पूरे भारत में चंद्रयान-3 की सफलता के बाद उत्साह का माहौल है और इसी बीच इसरो ने आदित्य एल वन मिशन को लॉन्च करने की तारीख की घोषणा भी कर दी है। बता दे कि इसरो सूर्य का अध्ययन करने के लिए तैयार है और इसरो के चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसे लेकर जानकारी दे चुके है। इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए उसके लांचिंग की तारीख घोषित कर दी है। बता दे कि इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया है कि 2 सितंबर को सुबह 11:30 बजे यह मिशन लॉन्च होगा।

इसरो के अनुसार श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहले सैटेलाइट आदित्य एल वन लॉन्च होगी। बता दें कि इसरो चीफ चंद्रायन-3 की सफलता के बाद सूर्य मिशन को लेकर अपडेट दे चुके है लेकिन अब इस मिशन की लॉन्चिंग तारीख भी घोषित हो चुकी है। इसरो के द्वारा पहले कहा गया था कि सितंबर के पहले हफ्ते में यह मिशन लॉन्च होगा और अब इसकी तारीख तथा समय भी सामने आ चुका है।