चंद्रमा पर रोवर ने तीन में से दो लक्ष्य किए पूरे……. पढ़े पूरी खबर

चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद रोवर ने चांद पर अपने दो लक्ष्य पूरे कर लिए हैं। बता दें कि सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से ही लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान वैज्ञानिक प्रयोग में जुटे हुए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बीते शनिवार को कहा कि चंद्रयान मिशन के तीन लक्षणों में से दो पूरे हो चुके हैं और वहां पर तीसरे उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक प्रयोग किया जा रहे हैं। चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कर रोवर को चंद्रमा पर घूमते हुए प्रदर्शित करने के साथ ही इस मिशन के दो लक्ष्य पूर्ण किए हैं और इसरो ने प्रज्ञान के चहलकदमी का वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में प्रज्ञान चंद्रमा पर शिवशक्ति स्थल पर चहलकदमी करते हुए नजर आ रहा है।