यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र पौड़ी में जल्द बदली हुई नजर आएगी सरकारी स्कूलों की तस्वीर…….. पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र पौड़ी में जल्द ही सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली हुई सी नजर आएगी। बता दे कि गृह क्षेत्र यमकेश्वर में जल्द ही सरस्वती के आंगन सुसज्जित नजर आएंगे और बच्चे स्मार्ट कक्षाओं में जिंदगी जीने के तरीके सीखेंगे।

Advertisements

यह उम्मीद शिक्षा विभाग पौड़ी और आईजीएल कंपनी के मध्य ओएमयू पर हस्ताक्षर होने के बाद जगी है। विकासखंड यमकेश्वर के राष्ट्रीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर तथा राष्ट्रीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर के लिए यह काफी अच्छी खबर है। इन सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प होने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी द्वार जनपद के दो विद्यालयों में बुनियादी ढांचे से लेकर स्मार्ट कक्षाओं को तैयार किया जाना है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ के अनुसार शिक्षा निदेशालय से ओएमयू को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मिले थे जिससे जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया। बता दे कि कंपनी द्वारा दोनों ही सरकारी विद्यालयों में एक करोड़ 32 लाख की धनराशि से कार्य करवाए जाएंगे।