बागेश्वर:- मतगणना की तैयारी को दिया जा रहा है अंतिम रूप….. तैयार की गई 14 टेबल…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में स्थित बागेश्वर जिले में अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं और मतदान तथा मतगणना की तैयारी को अंतिम रूप भी दिया जा रहा है। बीते शनिवार को प्रथम रैंडेमाइजेशन किया गया और जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल द्वारा निर्देश दिए गए की मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता से संपन्न हो। वहीं बीते शनिवार को मतगणना कार्मिकों का जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल की उपस्थिति में प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ।

Advertisements

बता दे कि डिग्री कॉलेज में मतगणना होने जा रही है और 14 टेबल पर मतगणना होगी जिसमें से चार टेबल रिजर्व में है। इसमें 18 मतगणना सुपरवाइजर 19 मतगणना सहायक और 23 मतदान माइक्रो आब्जर्वर समेत 60 कार्मिक लगाए गए हैं और मतगणना के लिए दो कक्ष तैयार किए गए हैं। कक्ष में बैरिकेडिंग सीसीटीवी लगाने के साथ ऑनलाइन डाटा फीडिंग को इंटरनेट का भी संयोजन किया जाएगा।