
उत्तराखंड राज्य के देहरादून स्थित प्रेम नगर के एक पेट्रोल पंप से ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए कुछ गुंडे आए जिन्होंने सेल्समैन को बुरी तरह पीट दिया और स्टैंड पिलर से सेल्समैन पर हमला भी कर दिया जिसके कारण सेल्समैन को काफी चोटें आई हैं और वह घायल हो गया तथा सेल्समैन को पीटने के बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया जिसके बाद प्रेमनगर थाना पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने इनमें से दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है व अन्य की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में दबिश दी जा रही है। यह आरोपित एक ही विश्वविद्यालय के छात्र है जो कि रात को करीब 1:00 बजे सीएनजी भरवाने के लिए प्रेम नगर स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान पंप का सेल्समैन कुलविंदर निवासी खेड़ी शिकोहपुर भगवानपुर हरिद्वार एक वाहन में सीएनजी भर रहा था तथा उसने कहा कि थोड़ा इंतजार करो। आरोपियो ने इतना सुना और वह वहां से चले। गए कुछ देर में वह अपने अन्य साथियों के साथ आ गए और स्टैंड पिलर सेल्समैन पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मगर पुलिस के हाथ दो ही आरोपित लगे हैं अन्य फरार चल रहे हैं जिन्हें पुलिस तलाशने की कोशिश कर रही है।

