पिथौरागढ़:- एएआई द्वारा किया जाएगा नैनी सैनी हवाई अड्डे का संचालन…….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा नैनी सैनी हवाई अड्डे का प्रबंधन, संचालन और विकास किया जाएगा। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति के चलते नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर तथा एएआई के अधिशासी निदेशक एनवी सुब्बारायडु के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कार्यक्रम बीते गुरुवार को सचिवालय में आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपेक्षा की थी कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के सामरिक महत्व को देखते हुए इसे उच्चीकृत करने के साथ ही इसके संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी एएआई को दी जाए और इस मामले में प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था जिसमें निर्णय लिया गया है कि से जल्द ही एएआई और सरकार के बीच करार किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि कुमाऊं क्षेत्र में हवाई सेवा को बेहतर बनाने के लिए पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है।