बड़ी खबर-: यहां 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, आठ की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आए हैं| जहां यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई| जिसमें 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं|


घटनास्थल के लिए पुलिस रवाना हो गई है|
मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकर जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी| इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं| सूचना पर नाचनी थाने से थाना अध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं| कहा जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे| जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां सड़क की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है|