बदला गया नाम -: अब इस नाम से जाना जाएगा नेहरू मेमोरियल

दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल का नाम बदल दिया गया है | जिसके बाद अब नेहरू मेमोरियल को पीएम मेमोरियल के नाम से जाना जाएगा|
अब नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड सोसायटी के नाम से जाना जाएगा|


मिल रही जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के फैसले पर मुहर लगी| राजनाथ सिंह नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के उपाध्यक्ष है और प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष हैं|
इस सोसाइटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर समेत 29 सदस्य शामिल है|


बता दें एडविन लुटियंस की इंपीरियल कैपिटल का हिस्सा रहा तीन मूर्ति भवन अंग्रेजी शासन में भारत के commander-in-chief का आधिकारिक आवास था| सन् 1948 में जब पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने तब तीन मूर्ति भवन उनका आधिकारिक आवास बन गया| 16 साल तक वह इस घर में रहे और यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली| इसके बाद इस तीन मूर्ति भवन को पंडित नेहरू की याद में उन्हें समिति कर दिया गया और इसे पंडित नेहरू म्यूजियम एंड मेमोरियल के नाम से जाना जाने लगा|
अब केंद्र सरकार ने इसका नाम नेहरू मेमोरियल से बदलकर पीएम म्यूजियम एंड सोसाइटी कर दिया है|