बागेश्वर:- आंधी तूफान और बारिश से थमा जन जीवन…… उड़ गई घर की छतें

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में आंधी तूफान और बारिश के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर घाटी के ग्रामीण क्षेत्र में कई घरों की टिन की छत उड़ चुकी है। बता दें कि गोमती घाटी में गरज के साथ-साथ वर्षा भी हो रही है। वही कपकोट और दुगनाकुरी में झमाझम वर्षा हो रही है। शुक्रवार की देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली तथा तेज हवाओं के साथ ग्रामीणों के घरों की छत भी उड़ गई जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वही कपकोट में झमाझम बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही है। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है मगर नुकसान भी बहुत हुआ है। वही गरुड़ का मौसम भी अचानक बदल गया आसमान में बादल छा गए और गड़गड़ाहट शुरू हो गई। तरह देखते ही देखते आंधी तूफान शुरू हो गया। कई इलाकों में टिन की छत भी उड़ गई तथा हल्की बारिश के कारण गेहूं की मड़ाई भी रुक गई और काश्तकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिला पदाधिकारी शेखर सुयाल द्वारा बताया गया है कि मौसम विभाग द्वारा हल्की वर्षा और अधड़ की संभावना व्यक्त की गई है।