Uttarakhand-डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों को दिए गए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों से कहा है कि अपने अधिकारों का प्रयोग पीड़ितों, गरीबों तथा असहायो के हित में करें। उन्होंने अधीनस्थों को अच्छी पुलिस व्यवस्था के टिप्स दिए और निर्देश दिए कि पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का प्रयोग गरीब व पीड़ितों के हित में करें। उत्तराखंड के देहरादून में वरिष्ठता क्रम में चयनित नागरिक पुलिस के 148 मुख्य आरक्षियों के 2 माह के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर डीजीपी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग और फील्ड पुलिसिंग के जरिए पीड़ितो को न्याय दिलाने की बारीकियां बताई। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुंवर ने मुख्य आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में उनसे बेहतर पुलिसिंग की अपेक्षा की। जानकारी के मुताबिक इन आरक्षियों का प्रशिक्षण 10 मार्च से शुरू हुआ था जिसमें उन्हें भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता ,साक्ष्य अधिनियम ,पुलिस संचार आदि विषयों की जानकारी दी गई और इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वह अपनी ताकत का प्रयोग गरीब तथा असहाय लोगों के हित में करें।