Uttarakhand-राज्य सरकार ने होमगार्ड भर्ती मानकों में किया बदलाव……. यह नियम हुआ अनिवार्य

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा होमगार्ड भर्ती के लिए तय मानकों में बदलाव किया गया है। बता दें कि अब प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थी को दसवीं पास होना अनिवार्य होगा। पूर्व में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष थी जिसे घटाकर 40 वर्ष कर दिया गया है और न्यूनतम आयु 18 वर्ष ही रहेगी इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई में छूट का प्रावधान भी किया गया है। बदले गए मानकों के अनुसार अब दसवीं उत्तीर्ण महिला और पुरुष ही होमगार्ड भर्ती में शामिल हो पाएंगे। जबकि इससे पहले पर्वतीय जिलों के लिए शैक्षिक योग्यता पांचवी पास और मैदानी जिलों के लिए आठवीं पास थी जिसे बढ़ाकर 10वीं पास कर दिया गया है और पुरुष अभ्यर्थियों को लंबाई में छूट देते हुए इसका मानक नागरिक पुलिस के समान कर दिया गया है। इसी क्रम में सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए लंबाई का मानक 167.7 सेंटीमीटर से घटाकर 165 सेंटीमीटर कर दिया गया है।