
अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा ने प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी ,नगर अध्यक्ष अमित साह और जिला प्रभारी की संतुष्टि के आधार पर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें पारस कांडपाल, पियूष कुमार को महामंत्री, संजय भट्ट, मनन साह, महेश बिष्ट को उपाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह रौतेला, गोलू शाह ,आशीष उपाध्याय को नगर मंत्री ,तनय शाह को कोषाध्यक्ष और कार्तिक पांडे को नगर सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कार्तिक पांडे यूट्यूब ब्लॉगर भी हैं जिनके यूट्यूब पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
महामंत्री बनाए जाने पर पारस कांडपाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह युवाओं के साथ मिलकर के पूरी ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे, पारस कांडपाल इससे पूर्व जिला सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे थे।
समस्त भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी की गई है।
