
भारत में कोविड-19 के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटों के आंकड़े जारी हुए हैं| जिसके तहत 6 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि यह आंकड़ा सोमवार को 7 हजार से अधिक था|
साथ ही सक्रिय मामले घटकर 63,380 बचें हैं, जबकि महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है| बीते 24 घंटों में 9,213 लोगों ने कोविड-19 संक्रमण से छुटकारा पाया है| भारत में बीते 24 घंटों में 6,660 नए मामले दर्ज किए गए हैं|
बता दें कि, केरल को कोविड-19 सबसे ज्यादा अधिक प्रभावित कर रहा| है बीते 24 घंटों में वहां 9 मौतें हुई हैं|

