
अल्मोड़ा। आज दिनांक 23-04-2023 को भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में हुई। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्क्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा बूथ सशक्तिकरण व ‘मन की बात’ के कार्यक्रम को लेकर बैठक में विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा पार्टी संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने आगामी 30 तारीख तक सभी बूथ समितियां व पन्ना प्रमुखों का गठन कर प्रदेश को भेजना सुनिश्चित करने के लिए कहा तथा जिन- जिन मंडलों में बूथ गठन का काम शेष रह गया है उसे हर हाल पर यथा समय पर पूरा कर जिला कार्यालय अल्मोड़ा को मूल कॉपी जमा करने के निर्देश दिये। आगामी 30 अप्रैल को होने वाली मन की बात में प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता व मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिले के पदाधिकारियो को कम से कम 100 से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए स्थान तय करने के लिए कहा गया। यह कार्यक्रम विश्व में सुना जाने वाला सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसे हर किसी कार्यकर्ता को कार्यक्रम के लिये चिंता करना आवश्यक है। जिसमें कार्यकर्ता अपनी रणनीति तैयार कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने का प्रयास करें तथा आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई,पूरे जिले में 108 शक्ति केंद्र हैं। कम से कम 216 कार्यक्रम 100 से अधिक संख्या वाले करने अनिवार्य हैं । भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसे सभी कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर ही इस मुकाम तक पहुंचाया है,बैठक में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यों को शत- प्रतिशत पूर्ण करते हुए जिले को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का हर किसी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बताया है। बैठक का संचालन जिले के महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट व ललित डोसाद द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजीव गुरुरानी,जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल,मीना भैसौड़ा,कैलाश गुरुरानी, आनंद डंगवाल,जिला मंत्री संजय डालोकोटी ,वंदना आर्य, महेश बिष्ट,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला,सोशल मीडिया प्रभारी कृपाल बिष्ट,मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,सोशल मीडिया सह प्रभारी निखिल टम्टा,आईटी जिला सहसंयोजक सागर सिंह गंगोला, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत ,हवालबाग के मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजा खान, महामंत्री तस्लीम अंसारी मुस्तकीम अहमद,हवालबाग के महामंत्री मनीष बिष्ट, सुंदर भटियानी, भैसियाछाना मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, महामंत्री शंकर कुमैया,दीवान सिंह,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी ,चंदन रावत,जगत भट्ट,मनीष जोशी, कृष्ण बहादुर ,अजय वर्मा ,प्रयाग जोशी, कमल अधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

