Uttarakhand-विपक्ष के विधायक भी हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद……. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से विपक्ष के विधायक भी उनके मुरीद हो गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के विधायकों की लंबे समय से बरकरार नाराजगी को दूर करते हुए उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की और कामकाज में हो रही ढिलाई को लेकर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वह सबका साथ सबका विकास की थीम पर आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्य के बाद विधायकों के भीतर एक नई आस जगी है। विधायकों की सबसे बड़ी शिकायत उनके चुनाव क्षेत्रों में विकास कार्य की धीमी गति को लेकर रहती हैं और धामी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विपक्ष के विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवार विकास कार्यों की समीक्षा प्रारंभ कर दी है। बता दें कि शुरुआत में सत्ता पक्ष के विधायकों के क्षेत्र में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और इसे लेकर विपक्ष के विधायक नाराज हो गए मगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के विधायकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य के समग्र विकास के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अलावा जिलाधिकारी जिलों में विधायकों के साथ नियमित बैठक करें इसके निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं।