![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| जिले के धौलादेवी में 8 करोड़ की पेयजल योजना यहां के 7 गांव के ग्रामीणों को जल की पूर्ति करेंगी|
योजना का निर्माण होने के बाद यहां की 4,000 से अधिक की आबादी को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा|
बताते चलें कि वर्तमान में धौलादेवी में काना, गैराड़, मल्ला, मनकटिया, अंडोली, गुरुड़ाबाज, खोला, कोटलीगूंठ गांवों की 4,000 से अधिक की आबादी जल संकट से जूझ रही है| ये लोग जल के लिए नौले-धारों पर निर्भर है| अब 8.45 करोड़ की लागत से पंपिंग योजना का निर्माण कर इन गांवों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की योजना है| जिस पर काम शुरू हो गया है| इस योजना के तहत सैगाड़ गधेरे से पंपिंग योजना का निर्माण होगा|
इसके पहले चरण में जल निगम ने टैंक निर्माण का कार्य शुरू किया है| जल निगम दावा कर रही है कि इस योजना के धरातल पर उतरने के बाद ग्रामीणों को पेयजल संकट से छुटकारा मिल जाएगा| योजना को पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा गया है|
एई जल निगम भारत सिंह रावत के अनुसार, धौलादेवी के 7 गांवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पंपिंग योजना का निर्माण शुरू हो गया है| योजना दिसंबर माह तक धरातल पर उतरेगी|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)