![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार विजेता पूरन सिंह राठौर की कला का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड की लोक विधा में नई जान फूंकी है|
जिसके बाद बागेश्वर के दृष्टिबाधित लोक विधा के कलाकार पूरन सिंह राठौर का नाम राष्ट्रीय फलक पर छा गया है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरन ने उत्तराखंड की लोक विधा जागर, न्योली, हुड़काबौल के साथ ही राजुला मालूशाही लोकगाथा के गायन में महारत हासिल की है| पूरन ने उत्तराखंड के लोक संगीत में कई पुरस्कार जीते हैं| पीएम ने लोगों से अपील की कि राठौर के बारे में जरूर पढ़ें|
बता दें कि 39 वर्षीय पूरन सिंह राठौर बागेश्वर जिले के रीमा के रहने वाले हैं| वह जन्म से ही दृष्टिबाधित है| उनकी लोक कला के सभी दीवाने हैं| वह इलाके में खासे चर्चित है| बीते 15 फरवरी को उन्हें प्रतिष्ठित उस्माद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार मिला और वह चर्चाओं में आ गए| इसी पुरस्कार ने उन्हें पीएम की मन की बात कार्यक्रम तक पहुंचाया|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)