Uttrakhand- राज्य में पहाड़ के मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह…… बना यह प्लान

उत्तराखंड राज्य में अब मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिलेगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए उत्तराखंड राज्य में मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों को चार लाख तक वेतन मिलेगा साथ ही प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं भी उन्हें दी जाएगी। इससे जनता को काफी फायदा मिलेगा। बता दें कि राज्य के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी चल रही है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की 50% कमी है जिससे जनता को इलाज में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए मैदानी क्षेत्र के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं क्योंकि वहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होती है। इस समस्या को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य व एनएचएम के एमडी डॉक्टर आर राजेश कुमार ने विशेषज्ञ डॉक्टरो की तैनाती के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए यू कोड वी पे स्कीम लागू की है। इसके तहत जो भी विशेषज्ञ चिकित्सक पहाड़ के अस्पतालों में सेवा देगा वह अपना वेतन खुद तय करेगा। 1 महीने में अधिकतम डॉक्टर को ₹4,00,000 तक वेतन तय किया गया है।