अल्मोड़ा- पुलिस को मिली बड़ी सफलता…… ढाई किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस को एक बार फिर से नशे के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और एसओजी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए लोधिया बैरियर के पास दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने लोधिया बैरियर के पास अभियान चलाया और इस दौरान क्वारब की ओर जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपित जीवन सिंह और प्रकाश सिंह बिष्ट के पास से 2.507 किलो चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस ने चरस को सीज कर दिया और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। चरस की कीमत लगभग ₹2,50,700 बताई जा रही है। आरोपित आसपास के गांव से चरस एकत्रित करके बेचने के फिराक में थे मगर उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।