Uttarakhand -: लगातार भर्तियों में खुल रहे घपलों के बीच सरकार का आक्रमक मोड, सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव ने विभागों को लिखा पत्र

देहरादून| लगातार भर्तियों में खुल रहे घपलों के बीच प्रदेश सरकार आक्रमक रुख अपना रही है|


मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को और सख्त बनाया जाएगा| सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत और सख्त एक्शन लिया जाएगा|
सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ आरएस संधु ने सभी विभागों को सरकारी कार्यप्रणाली पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संबंध में पत्र भेजा है| मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों का सहयोग लें|
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी पत्र में शासन से सभी उच्चाधिकारियों को ताकीद किया गया है उनके अधीन विभागों व दफ्तरों में किसी भी प्रकार से किसी भी स्तर के भ्रष्टाचार पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए|
राजकीय कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार के प्रयास हो रहे हैं, पर इनमें अभी और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है| मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए टोल फ्री नंबर 1064 को आम जनता के हित में और अधिक उपयोगी बनाने के निर्देश दिए हैं और भ्रष्टाचार को रोकने तथा घूसखोरी जैसे कृत्यों के रोकथाम में राज्य अधिसूचना इकाइयों के प्रयासों को सहारा है|