Uttrakhand- भाई की जान का दुश्मन बना भाई…… लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली

उत्तराखंड राज्य के हलद्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां ताऊ के बेटे को लाइसेंसी बंदूक से अपने ही भाई ने गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ व कमर में रगड़ खाते हुए निकल गई है और घायल को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है और इस मामले की जांच राजस्व पुलिस ने शुरू कर दी है। दरअसल मामला यह है कि महेश चंद्र पुत्र विशन राम गांव में रहकर अपना काम करता है और उसकी अपने चाचा के बेटे से पुरानी रंजिश है जिसे लेकर उसके चाचा के बेटे ने उसे गोली मार दी। अस्पताल में भर्ती महेश का कहना है कि वह अपने घर के बाहर बैठा था इसी बीच उसके चाचा का बेटा आया तथा गाली गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध महेश ने किया तो उसने गोली चला दी। फिलहाल महेश सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड जी में भर्ती है।

Advertisements