अल्मोड़ा -: भूमिगत कूड़ेदान प्रयोग का पहला चरण सफल, अब नगर में लगेंगे 25 भूमिगत कूड़ेदान

अल्मोड़ा| नगर में जल्द ही 25 भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे| जिसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है|


मिली जानकारी के मुताबिक भूमिगत कूड़ेदान के स्थापित होने से जहां गंदगी का बिखराव रुकेगा वही बंदरों को भी नगर से दूर करने में सहायता मिलेगी|
पालिका नगर के मालरोड, लोअर माल रोड, खोल्टा, धारानौला समेत अन्य वार्डों में 25 स्थानों पर भूमिगत कूड़ेदान लगाएगी| इसके लिए एक करोड़ 30 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है|
पालिका के ईओ भारत त्रिपाठी के अनुसार, पहले चरण में प्रयोग के तौर पर नगर क्षेत्र में 15 भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए गए, जो सफल रहा| इनमें कूड़े का बिखराव काफी हद तक रुका है| वही बंदर इन भूमिगत कूड़ेदानों के भीतर घुसने से परहेज कर रहे हैं और भोजन की तलाश में अन्य स्थानों का रुख कर रहे हैं|