अल्मोड़ा:- जिले से राष्ट्रीय रैफरी में निर्णायक मंडल के सदस्य रूप में प्रतिभाग करेंगे यह खिलाड़ी

अल्मोड़ा के मुख्य प्रशिक्षक एवम राष्ट्रीय रैफरी ऑफिशियल ब्लैक बेल्ट, स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगामी दिसम्बर माह में यूपी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता
जो कि दिनांक 23 दिसंबर 2022 से 25दिसम्बर2022 तक लखनऊ में सम्पन्न होनी है उसमें अल्मोड़ा से गुंजन पांडे, कमल कुमार बिष्ट ,जी . पी. पंकज ,कनिष्का भंडारी , निर्णायक मंडल के सदस्य रूप में राष्ट्रीय रैफरी ऑफिशियल बतौर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ज्ञातव्य हो गुंजन पांडे ,जी .पी पंकज, कमल कुमार बिष्ट, कनिष्का भंडारी, राष्ट्रीय रैफरी रूप में विगत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यो का हिस्सा रह चुके हैं।