Uttarakhand- राज्य स्थापना दिवस पर इन 5 विभूतियों को मिलने जा रहा है उत्तराखंड गौरव पुरस्कार…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी 9 नवंबर 2022 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मिलने वाले उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा सरकार द्वारा कर दी गई है। बता दे कि बीते रविवार को इस पुरस्कार के लिए चयनित 5 विभूतियों के नाम सरकार ने घोषित कर दिए हैं। 9 नवंबर 2022 को दिए जाने वाले उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल स्व. बिपिन रावत, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार स्वर्गीय गिरीश चंद्र तिवारी गिर्दा और साहित्यकार स्वर्गीय वीरेन डंगवाल का नाम चयनित किया गया है।बता दें कि राज्य में साल 2021 के स्थापना दिवस से इस गौरव सम्मान की शुरुआत की गई थी और यह सम्मान प्रदेश की 5 विभूतियों को दिया जाता है जिनका चयन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति करती है। उत्तराखंड में 9 नवंबर 2022 को मिलने वाले सम्मान के लिए चयनित नामों की घोषणा बीते रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कर दी गई है।