UKSSSC:- परीक्षा लीक प्रकरण में तीन अन्य आरोपितों को मिली जमानत……. देश छोड़ने पर रोक

उत्तराखंड राज्य में बीते दिनों यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक प्रकरण में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। बता दें कि यह आरोपित गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद थे मगर इन तीनों आरोपितों को अब जमानत मिल चुकी है। गैंगस्टर कोर्ट के विशेष जज चंद्रमणि राय की अदालत ने 50- 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत को मंजूरी दी है। बता दें कि एसटीएफ ने इस मामले में जितने भी आरोपितों को गिरफ्तार किया था उनमें से अब तक 22 आरोपितों को जमानत मिल चुकी है तथा 19 आरोपित अभी भी जेल में है। इन आरोपितों को जमानत मिलने के साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं कि यह लोग देश नहीं छोड़ सकते हैं। बता दे कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपित जगदीश गोस्वामी, चंदन मनराल और बलवंत रौतेला को बीते शनिवार के दिन जमानत मिल चुकी है। कोर्ट ने इन तीनों को निर्देश दिए हैं कि यह देश नहीं छोड़ सकते। जमानत की पैरवी करते हुए बचाव पक्ष का कहना था कि यह लोग झूठे आरोप के तहत जेल में बंद है। बता दें कि राज्य में एसटीएफ द्वारा जितने भी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था धीरे-धीरे करके उन्हें जमानत मिल रही है जोकि चिंताजनक संकेत है।

Advertisements

Recent Posts