![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
आज दिनांक 5 नवंबर 2022 को शनिवार की सुबह विकासनगर में विकासनगर- हरबर्टपुर देहरादून हाईवे पर एक प्राइवेट बस और यूटिलिटी के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस टक्कर के कारण कई छात्र घायल हो गए हैं। बता दें कि लेहमन पुल के पास प्राइवेट बस और खनन से भरी हुई यूटिलिटी एक- दूसरे के आमने- सामने आ गए जिससे काफी जबरदस्त टक्कर हो गई और इस दुर्घटना में कई छात्र घायल हो गए। घायल होने वाले छात्रों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र शामिल है। इन सभी को लेमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा यूटिलिटी चालक और बस चालक को भी गंभीर रुप से चोटें आई हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)