
वर्तमान समय में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण दिल्ली में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और प्रभारी जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाओं को 8 नवंबर तक ऑनलाइन चलाने के लिए कहा गया है। बता दें कि प्रदूषण के कारण मौसम काफी खराब हो चुका है और लोगों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। आंखों पर भी प्रदूषण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है इसलिए छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नोएडा एवं एवं ग्रेटर नोएडा में यह निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी द्वारा बताया गया कि सभी बोर्ड स्कूलों पर यह आदेश 1 से 8 नवंबर तक लागू होगा और यह आदेश सभी स्कूलों को जारी किया गया है कोई भी ऑफलाइन कक्षा संचालित नहीं करेगा। यदि इस नियम का उल्लंघन हुआ तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में हमेशा प्रदूषण का खतरा बना रहता है और प्रदूषण स्तर अधिक बढ़ने के कारण वहां पर यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कई गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। जैसे डीजल से चलने वाले हल्के और भारी वाहन आवश्यक सेवाओं में ही संचालित होंगे इसके अलावा इन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पीएनजी संचालित औद्योगिक इकाइयों को छोड़कर सभी इकाइयां बंद होंगी। इसके अलावा सरकारी परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्य और ध्वस्तीकरण पर भी रोक रहेगी। बता दें कि इसके अलावा कई अन्य प्रतिबंध भी प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लगाए गए हैं।

