अल्मोड़ा:- एसडीएम ने छापामारी अभियान चलाकर जब्त किया 35 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक

अल्मोड़ा। वर्तमान समय में देश के कोने- कोने में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित है। बता दें कि जो भी व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहा है उसके खिलाफ कार्यवाही हो रही है और तहसील प्रशासन तथा नगर पंचायत ने सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद का प्रयोग करने को रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के दौरान बीते गुरुवार को एसडीएम शिप्रा जोशी पांडेय की मौजूदगी में नगर के बडियाली बाजार में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान छापामारी में दुकानों से 35 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ में उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग ना करें। इस अभियान में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनिरुद्ध गौड़ समेत राजस्व, नगर पंचायत, पुलिस कर्मी मौजूद रहे।